मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में बिजली विभाग का चेकिंग अभियान आज भी जारी 11 अनियमितताएं मिली 07 लोगो पर कटिया में FIR
मिर्ज़ापुर बिजली विभाग टीम ने आज भी उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के निर्देशन में नगर के कई मोहल्ला क्षेत्रों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया, चेकिंग के दौरान कुल 11 लोगो के यह विद्युत अनियमितताएं पाई गईं, जब कि विद्युत चोरी के मामले में 07 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई, बिजली विभाग ने गर्मियों के मौसम में बढ़ते हुए विद्युत लोड, ऊर्जा खपत एवं विद्युत चोरी की संभावनाओं के मद्देनजर आज अवर अभियंता पंकज कुमार एवं अन्य लाइन स्टाफ टीम के साथ घंटाघर, सिविल लाइन, वासलीगंज, पक्की सराय, गिरधर चौराहा, भटवा की पोखरी, आदि क्षेत्रों में व्यापक रूप से विद्युत उपभोक्ताओं की जांच की, चेकिंग के दौरान 11 विद्युत अनियमितताएं पाई गईं व विद्युत चोरी के मामलों में 7 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं, उपखंड अधिकारी दीपक पटेल द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ,