मिर्ज़ापुर नगर के शुक्लहा में ई-रिक्शा पर बैठ जा रही महिला के गले से चैन छीन उचक्का फरार
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा में ई-रिक्शा पर बैठी महिला के गले से सोने चैन छीन कर एक उचक्का दिन दहाड़े फरार हो गया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कचहरी की तरफ से स्टेशन की ओर जा रहे ई-रिक्शा पर एक महिला स्टेशन की ओर जा रही थी , उसी ई-रिक्शा पर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा स्थित गैस एजेंसी के पास एक लड़का सवार हुआ , ई-रिक्शा पर बैठी महिला अपने मोबाइल पर किसी से बात करने में व्यस्त थी तभी अचानक रास्ते मे बैठे उच्चके ने महिला के गर्दन पर झपट्टा मारकर उसके गले से सोने का चैन छीन कर फरार हो गया ,