मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र में कल हुए जमीनी विवाद में दोनो पक्ष से 21 लोग गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र के मुस्किरा गांव में कल हुए जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच चले ईट, पत्थर, में थानाध्यक्ष सहित कई लोग घायल हो गए थे , मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित कई कई अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स पहुचकर मामले को संभाला था , पूरे मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनो पक्ष से कई महिला सहित 21 लोगो को गिरफ्तार किया , साथ ही घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर, गड़ासा, लाठी-डण्डा सहित ट्रैक्टर व मोटसाइकिल को बरामद किया , हम आपको बता दे कि थाना संतनगर क्षेत्र के ग्राम मुस्किरा में विरेन्द्र सिंह पटेल एवं लल्लन शर्मा के बीच जमीनी विवाद चल रहा था, मामला बीते थाना समाधान दिवस पर दोनों पक्षों की शिकायत पर राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर गयी थी , वह विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने 9 जुलाई को दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए पाबन्द किया गया था , कल 12 जुलाई को जमीन कब्जा करने को लेकर दोनो पक्षो में फिर विवाद हो गया , मौके पर पहुची पुलिस लोगो को समझाने का प्रयास किया जा रहा था कि इसी दौरान एक पक्ष बल्वा, दंगा, फसाद करते हुए फायरिंग, हाथापाई एवं पथराव किया गया, जिससे थानाध्यक्ष संतनगर एवं एक आरक्षी घायल हो गये थे , पुलिस ने उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए धारा 147, 148, 149, 332, 333, 336, 353, 307, 323, 504, 506, 34 के साथ कई अन्य गम्भीर धाराओं में 29 नामजद व 25 से 30 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर 21 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है ,