मिर्ज़ापुर थाना संतनगर में जमीनी विवाद में पथराव थानाध्यक्ष, सिपाही समेत कई घायल
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र के मुस्किरा गांव में दो पक्षो के बीच चले आ रहे जमीनी विवाद आज उग्र रूप धारण कर लिया , जमीनी विवाद में आज दोनो पक्षो में पथराव के बीच थानाध्यक्ष संतनगर समेत कई ग्रामीण घायल हो गए , बताया गया कि पुलिस पर भी ग्रामीणों में जबरदस्त पथराव किया जिसमें थानाध्यक्ष समेत कई ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए , मौके पर कई थानों के फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा भी पहुच स्थिति का जायजा लेते हुए सात लोगो को गिरफ्तार भी किया गया , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि लल्लन शर्मा, और वीरेन्द्र सिंह पटेल के बीच जमीनी विवाद चल रहा था , मामला थाना दिवस पर सामने आया था , दोनो पक्षो के कागज की जांच चल रही थी , तभी आज एक पक्ष लल्लन शर्मा की ओर से जमीन को कब्जा करने की नीयत से जोताई शुरू कर दिया गया , एक पक्ष जब रोकने लगा तो लल्लन शर्मा की ओर से पुरुष और महिलाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया , जिसमे संतनगर थानाध्यक्ष एवं एक सिपाही सहित कुछ और लोग घायल हो गए , मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है , इस मामले में अभी तक सात लोगो को गिरफ्तार किया गया है , सभी के ऊपर NSA की भी कार्यवाही किया जाएगा , घायलों की हालत सामान्य है ,