मिर्ज़ापुर जेल से छूट गाड़ियों का काफिला लेकर घर पहुचे मनी यादव पर कसा पुलिस का शिकंजा
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में हुए हत्या में जमानत मिलने पर जेल से छूटने पर कई गाड़ियों का काफिला लेकर जश्न मनाते घर पहुचे मनी यादव पर पुलिस का शिकंजा तो पहले ही कस गया था , जिसमे मनी यादव फरार चल रहा था , कटरा कोतवाली पुलिस ने मनी यादव सहित चार लोगों पर रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास का गम्भीर धाराओं में दिनेश मिश्रा की तहरीर पर नया मुकदमा दर्ज किया है , थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दिनेश मिश्रा ने थाने पर तहरीर देते हुए शिकायत किया कि मनी यादव जमानत में खर्च हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के लिए अपने साथियों के साथ मुझे धमकाया , पैसा नही देने पर जान से मारने की धमकी दिया था , पैसा नही देने पर 7 जुलाई को मनी यादव और आकाश यादव ने तमंचे से फायर कर मुझे जान से मारने की कोशिश किया , कटरा कोतवाली में पुलिस ने धारा 307, 387, 504, 506 के तहत मनी यादव उसके भाई पीयूष यादव और आकाश यादव, इंदु देवी पर मुकदमा दर्ज किया गया है ,