मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने जेल के पीछे विद्युत उपकेन्द्र का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिलाािकारी दिव्या मित्तन ने आज देर शाम पुरानी दशमी, जिला जेल के पीछे विद्युत उपकेन्द्र पहुॅच कर कार्यालय का निरीक्षण किया , मिली जानकारी के अनुसार विद्युत फाल्ट हो जाने के कारण काफी देर तक विद्युत आपूर्ति ठप होने पर मोहल्लेवासियों की शिकातय पर आज स्वयं जिलाधिकारी उपकेन्द्र पर पहुॅच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया , अधिशासी अभ्यिान्ता ने बताया कि विद्युत फाल्ट को ठीक करा लिया गया हैं , जे0ई0 अमित सिंह को आये फाल्ट को ठीक करने के लिए कुछ संसाधन को दूसरे स्थान से मंगाने के कारण मरम्मत कार्य में थोड़ी देरी हुई , संसाधन आते ही जेoईo द्वारा तत्काल फाल्ट को सही कर लिया गया , जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कडे निर्देष दिये गये कि सभी उपकेन्द्रों पर सभी संसाधन मुहैया कराई जाए , इसके अतिरिक्त् सभी बिजली के अवर अभ्यिान्ता व अन्य अधिकारी अपना मोबाइल फोन किसी भी उपभोक्ता के करने पर उठाया जाए तथा उसे समुचित जबाब दिया जाए , फोन बन्द होने की दशा में कडी कार्यवाई की जाएगी , इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रसात शुक्ल के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ,