मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने जन सुनवायी के दौरान धोखे से जमीन बैनामा कराने वाले पर कराया FIR
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने थाना चुनार पर आज फरियादियो की जन समस्याओ का सुनकर उसके निस्तारण के निदेश दिये , उसी दौरान समाधान दिवस में बलुआ बजाहुर सशक्तेशगढ़ के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार साहनी व अन्य दो व्यक्तियो के द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत किया कि कोठिलवा मोड़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने जमीन बेचने के लिये एग्रीमेंट कराकर धोखाधड़ी करते हुये बैनामा करा लिया गया , जिलाधिकारी ने एक्शन का रिएक्शन रहा कि पुलिस के द्वारा दोषी तेग बहाुदर को भी पकड़कर लाया गया , जांचोपरान्त धोखाधड़ी के मामले में एफ0आई0आर0 दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया , जिलाधिकारी ने लेखपालो व राजस्व निरीक्षको को निर्र्देशित करते हुये कहा कि समाधान दिवसो में राजस्व/भूमि विवाद से जुड़े मामले अधिक आ रहे हैं , सभी प्रकरणो को राजस्व व पुलिस टीम के द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण सुनिश्चित करायें , फर्जी रिपोटिंग करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी ,