मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज विन्ध्याचल क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विन्ध्याचल मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर तैयारियों एवं सुरक्षा मानकों का लिया जायजा लिया , कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विन्ध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में दर्शन पूजन एवं विन्ध्य कॉरिडोर का निरीक्षण करने आ रहे है , जिसको लेकर जिला प्रशासन काफी अलर्ट है , जब कि मुख्यमंत्री का सुरक्षा दल पहले ही आकर मिर्ज़ापुर से लेकर विन्ध्याचल तक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे है , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है , निरीक्षण के दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह व मंदिर धाम प्रभारी सी पी पांडे के साथ कई अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ,