मिर्ज़ापुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दिए सख्त निर्देश
मिर्ज़ापुर जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठके की गई, बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराए जाएं, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है, उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए, तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएं, उन्होंने कहा कि कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया, बैठक में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतिकरण दिया, जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निभाए ,