मिर्ज़ापुर DIG पूनम विंध्याचल घाट पर महागंगा आरती में सपरिवार शामिल होकर माँ गंगा का लिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर विंध्याचल पक्का घाट पर विन्ध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित मंगलवार को माॅ गंगा आरती में मुख्य अतिथि के रूप मे सपरिवार शामिल हुई मिर्ज़ापुर की पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम, माॅ गंगा की आरती कर DIG ने आशीर्वाद लिया, पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम बोली की पहली बार माॅ गंगा आरती में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा माॅ गंगा जब भी बुलायेगी आती रहुंगी, आरती पश्चात मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व माॅ का चित्र देकर सम्मान किया गया, सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी विन्ध्याचल अजीत सिंह व मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे, आरती में मुख्य रूप से गंगा आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, विनय दुबे, जितेन्द्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय,धीरज तिवारी, आनन्द तिवारी, दिनेश गुप्ता,गगन माली, रितिक गुप्ता, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा,राज तिवारी, रामजी माली,रमेश ,व श्रद्धालु भक्त शामिल हुए ,