मिर्ज़ापुर जनपद के दो थानों से फरार दो वारन्टी गिरफ्तार, आठ थानों पर 25 व्यक्तियों का पुलिस ने किया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के दो थानों से फरार दो वारन्टी गिरफ्तार, जिसमे थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा 01 फरार वारण्टी व थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा भी 01 फरार वारण्टी को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, दूसरी तरफ जनपद के आठ थानों पर पुलिस ने कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 25 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली शहर में 01, थाना पड़री में 07, थाना हलिया में 02, थाना जिगना में 05, थाना सन्तनगर में 01, थाना चुनार में 03, थाना अहरौरा में 04, थाना मड़िहान में 02 कुल 25 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा में चालान किया ,