मिर्ज़ापुर जनपद में दो दिवसी दौरे पर आ रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
मिर्ज़ापुर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसी दौरे पर मिर्ज़ापुर जनपद में आ रहे है , मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डाo मोहनराव भागवत 20 जुलाई को मिर्जापुर के चुनार स्थित स्वामी अड़गड़ानन्द के आश्रम आएंगे , तो वही 21 जुलाई को मिर्जापुर के विन्ध्याचल स्थित देवरहा हंस बाबा के आश्रम जाएंगे , 22 जुलाई को सरसंघचालक डाo मोहन भागवत रूद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर में मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे , सरसंघचालक के साथ यह बैठक अनौपचारिक ही रहेगी ,