मिर्ज़ापुर जनपद में 26 एवं 27 जून दो पालियों में 18 केंद्रों पर परीक्षा को लेकर हुई बैठक
मिर्ज़ापुर आगामी 26 एवं 27 जून 2023 को दो पालियों में आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक सामान्य प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018 को सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 18 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है , सभी परीक्षा केन्द्रो पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गयी हैं , उन्होने बताया कि परीक्षा दो पालियों सम्पन्न करायी जायेगी , प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से सांय 05 बजे तक होगी , परीक्षा कक्षों में सी0सी0टी0वी0 लगाये जाएंगे ,परीक्षा केन्द्र पर पुरूष एवं महिला शौचालय पेयजल, कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने व्यवस्था सुनिश्चित होंगे , कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर कोई प्रतिबंध वस्तु मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, कैलकुलेटर, घड़ी आदि लेकर प्रवेश न कर पाए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर केवल वही सामान ले जा सकेंगे जो कि उनके प्रवेश पत्र के अनुसार अनुमन्य है , अभ्यर्थियों को सैनिटाइजर की छोटी शीशी ले जाने की अनुमति होगी , अभ्यर्थी को किसी भी तरह का मोबाइल फोन, आईपैड, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन किसी भी तरह की हाथ की घड़ी, एटीएम कार्ड, कोई विद्युत सामग्री या तार, कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियां, ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स को लेकर परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी ,