मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने कारागार का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज संयुक्त रुप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के बैरक, भोजनालय, जिला जेल परिसर व अस्पताल को चेक किया , जहा कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या किसी प्रकार की कोई बात प्रकाश में नही आयीं , जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल व अधिकारियों ने निरीक्षण करने के बाद सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया , कारागार निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जिला कारागार अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें ,