मिर्ज़ापुर जनपद के जाने माने उद्यमी राजकुमार सिंह सभी चाहने वालो को अलविदा कह दिया
मिर्ज़ापुर जनपद के जाने माने उद्यमी, सामाजिक कार्यो के लिए हमेशा आगे रहने वाले राजपूत कार्पेट के संस्थापक राजकुमार सिंह ने आज अपनी जिंदगी की आखिरी सांस लेते हुए अपने सभी चाहने वालो को अलविदा कह गये , राजकुमार सिंह के निधन की खबर लगते ही व्यापार जगत व राजनीति के बड़े बड़े जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगो ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया , मिर्जापुर जनपद के उद्योग हो, या राजनीति हो, या फिर सामाजिक कार्य , सभी का ताना-बाना बुनने में राजपूत कार्पेट के संस्थापक राजकुमार सिंह को महारथ हासिल था , बीते कुछ दिनों से वह काफी अस्वस्थ चल रहे थे , जिनका इलाज नोएडा के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था , वहा के डॉक्टरों ने परिवार वालो को उन्हें घर ले जाने की सलाह दिया , तो उंन्हे 3 जुलाई को मिर्जापुर के रामकृष्ण अस्पताल में एडमिट कराया गया था , आज उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस लेते हुए सभी को अलविदा कह दिया , उनका अंतिम संस्कार आज 6 जुलाई की ही शाम 5 चील्ह घाट पर कर पंचतत्व में विलीन किया जाएगा ,