मिर्ज़ापुर चील्ह क्षेत्र में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चील्ह क्षेत्र से आज पुलिस ने एक व्यक्ति को तलाशी के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चील्ह के उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खां को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा और कारतूस के साथ देखा गया , उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील खां ने पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर अभियुक्त महेश यादव उर्फ बाबा पुत्र स्व0 गया प्रसाद निवासी मुगलपट्टी थाना चील्ह की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस को बरामद किया , पुलिस ने थाना चील्ह पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही को पूरा कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया ,