मिर्ज़ापुर गुरु पूर्णिमा पर मड़िहान विधायक ने श्री दादा बाबा आश्रम में लिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल गुगलपुर जमुई, चुनार स्थित श्री दादा बाबा के आश्रम में पहुचकर संत श्री सर्वेश कुमार सिंह का आशीर्वाद लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए निकल पड़े , विधायक जी चुनार सीखड़ के ग्राम मंगरहा के रहने वाले शिवेंद्र सिंह के निवास पर पहुचकर उनके माता के निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , वहा से निकालकर मड़िहान पटेहरा के ग्राम रजौहा मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य छात्र नेता विमल पटेल के बड़े भाई के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर परिजनों से मिलकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , उसके बाद ग्राम मटिहानी के रहने वाले रविंदर चौहान के नवनिर्मित गृह प्रवेश मे पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये ,