मिर्ज़ापुर की नयी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल IAS के पहले इंजीनियरिंग और IPS भी क्वालीफाई है
मिर्ज़ापुर जनपद की नयी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल IAS के पहले इंजीनियरिंग , IIM और IPS जैसी कठिन पढ़ाई करके क्वालीफाई कर चुकी है , मिर्ज़ापुर बाकी नयी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल नारी सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा उदाहरण हैं , वह 2013 बैच की आईएएस है , उससे पहले वह आईआईटी दिल्ली से बीटेक (B.Tech) करने के बाद उन्होंने आईआईएम बेंगलरू से एमबीए की पढ़ाई को कम्प्लीट किया , उसके बाद वो लन्दन में एक बैंक में जॉब करने लगीं , उनके मन में अपने भारत देश के प्रति सेवा करने की भावना उबाल मार रही थी , लिहाजा वह नौकरी छोड़कर वापस अपने वतन लौट आती और सिविल सर्विस की तैयारी करना शुरू कर दिया , जिसके बाद पहले उन्होंने आईपीएस फिर आईएएस की परीक्षा पास की और नीति आयोग गोंडा की सीडीओ जैसे पद पर कार्य करते हुए बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष थी , बीते दो वर्ष से वह संत कबीर नगर की जिलाधिकारी रही ,
अब शासन ने उन्हें मिर्ज़ापुर का नया जिलाधिकारी बनाया है , वही पूर्व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को पीली भीत जनपद के नया जिलाधिकारी बना दिया गया , दिव्या मित्तल मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ था , दिल्ली में ही रह कर उन्होंने अपनी ज्यादातर पढ़ाई पूरा किया , हाईस्कूल और इंटरमीडिएट करने के बाद दिल्ली में ही बीटेक किया और फिर आईआईएम बंगलूरू से एमबीए , शादी होने के बाद उनकी और उनके पति की लंदन में बहुत अच्छे पैकेज पर नौकरी लग गई , लेकिन नौकरी में ज्यादा दिन तक मन नहीं लगा , वे दोनों इस्तीफा देकर लंदन से वापस भारत लौट आए , 2012 में उनका चयन आईपीएस में हो गया और गुजरात कैडर मिला , आईपीएस ट्रेनिंग करते हुए उन्होंने 2013 में आईएएस की परीक्षा दी और क्वालीफाई कर लिया , दिव्या मित्तल और उनके पति गगनदीप ने आईएएस बनने के लिए कभी कोचिंग नहीं किया , घर पर ही पढ़ाई करते हुए गगनदीप ने 2011 में आईएएस क्वालीफाई किया और उन्होंने 2013 में , दोनों लोग यूपी कैडर के आईएएस हैं ,