मिर्ज़ापुर ईद-उल-जुहा बकरीद त्यौहार को लेकर पुलिस सतर्क एसपी ने किया पैदल गश्त
मिर्ज़ापुर ईद-उल-जुहा बकरीद त्यौहार को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सभी पुलिस थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया , साथ ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा भारी पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार को देखते हुए सड़को पर निकले , ईद-उल-जुहा बकरीद को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर के भीड़-भाड़ व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगो से संवाद कर लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाने की अपील की ,