मिर्ज़ापुर अहरौरा विद्युत उपकेंद्र में पैनल बदला जा रहा रात 8 बजे तक बिजली आने की संभावना
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा विद्युत उपकेंद्र में आज खराब पैनल को बदलने का कार्य किया जा रहा है , जिसके लिए आज सुबह 8 बजे से ही विद्युत आपूर्ति को ठप कर कार्य किया जा रहा है , ये जानकारी देते हुए अहरौरा विद्युत उपकेंद्र के जेई राकेश पटेल ने कल शाम को ही सोशल मीडिया के मार्फ़त बता दिया था , विद्युत विभाग के अवर अभियंता राकेश सिंह व उपखंड अधिकारी दीपक पटेल के नेतृत्व में अहरौरा फीडर , इमिलिया चट्टी फीडर , अदलहाट फीडर, जमालपुर फीडर के खराब पैनल को बदलने का कार्य किया जा रहा है , अधिकारियों के अनुसार दिए गए समय के अनुसार सप्लाई बहाल होने की संभावना , रात्रि 8 बजे तक पैनल के9 बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है ,