मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव हत्या की आशंका
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम सोनपुर घाटी हनुमान मंदिर के पास आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश पड़ा मिला , जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिया गया , सूचना मिलते ही मौके पर अहरौरा पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम व उच्चाधिकारी पहुचकर मृत युवक की पहचान कराते हुए जांच में जुट गए , मृत्यक की पहचान विकास चंद्र उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र अमरेश चंद्र निवासी ग्राम एकली अहरौरा के रूप में हुई , तो वही मौजूद ग्रामीण युवक की हत्या होने की आशंका जता रहे है , मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के सर पर चोट के निशान है , इसीलिए कुछ कहा नहीं जा सकता , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल पायेगा , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुट गई है ,