मिर्ज़ापुर अष्टभुजा पहाड़ी पर वृद्ध को गोली मारने के आरोप में 6 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी पर बीते दिनों वृद्ध को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने 06 आरोपियो को तीन गाड़ी सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल , दरसल कल यानी रविवार को बिहार से विन्ध्याचल आये हुए थे , किसी बात को लेकर आपस मे कहा सुनी होने पर एक 75 वर्षीय वृद्ध को गोली मार दिया गया था , आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस ने जनपद की सभी सड़को पर नाकाबन्दी कर 06 आरोपियो को तीन चार पहिया गाड़ी सहित गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया , तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर धारा 307, 147, 148, 149, 504 , 506 में 8 से 10 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है , घटना में शामिल 06 अभियुक्तों 1- संतोष कुमार पुत्र जय प्रकाश सिंह,2-अनूप कुमार ठाकुर पुत्र वंशनारायण ठाकुर, 3-सोमराज सिंह पुत्र चन्द्रधरी सिंह, 4-प्रसन्नराज पुत्र विनोद कुमार सिंह, 5-सिद्धार्थ कुमार खरे पुत्र सुभाष कुमार खरे, 6-गोल्डी सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह ये सभी बिहार के रहने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा ,