मिर्ज़ापुर अदलपुरा मे दर्शन करने आ रहे बाइक सवार दम्पत्ति खड़ी ट्रक से भिड़े एक कि मौत
मिर्ज़ापुर अदलपुरा मे माँ शीतला देवी के दर्शन पूजन करने मिर्जामुराद क्षेत्र के लेड़ूवाई गांव निवासी गणेश कुमार मिश्रा 28 वर्ष अपनी पत्नी प्रिया मिश्रा 25 वर्ष के साथ अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर आज रविवार भोर में एक बुलेट पर सवार होकर मिर्ज़ापुर अदलपुरा स्थित माँ शीतला का दर्शन करने के लिए आ रहे थे , जैसे ही खजूरी स्थित पेट्रोल पंप के सामने एनएच-2 पर पहुंचे , तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार उनकी बुलेट टकरा गई , हादसे में पति-पत्नी दोनो घायल हो गए , मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा , रास्ते में ही पति की मौत हो गई , तो वहीं पत्नी का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है , मिली जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद क्षेत्र के लेड़ूवाई गांव निवासी गणेश कुमार मिश्रा 28 वर्ष अपनी पत्नी प्रिया मिश्रा 25 वर्ष अपनी शादी के दूसरे सालगिरह होने की वजह से दम्पत्ति बुलेट से दर्शन पूजन करने के लिए मिर्ज़ापुर अदलपुरा स्थित माँ शीतला देवी का दर्शन करने आ रहे थे , तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बुलेट टकरा गई , हादसे में पति-पत्नी दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए , स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनो घायलो को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा , जहां रास्ते में गणेश मिश्रा की मौत हो गयी , मृतक गणेश मिश्रा अहमदाबाद के किसी बी-फार्मा दवा कंपनी में काम करते थे , अपनी शादी की सालगिरह पर घर आए हुए थे ,