मिर्ज़ापुर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई की हुई मासिक बैठक
मिर्ज़ापुर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की इकाई मासिक बैठक नगर के भटवा की पोखरी राजेंद्र नगर कार्यालय पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ , बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे नगर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं मानवाधिकार उत्पीड़न की घटनाओं पर चर्चा के साथ संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया , बैठक में नए पदाधिकारी का गठन किया गया , बताया गया कि अगली बैठक में समस्त जिला एवं नगर की कमेटियों को बनाकर वृहद शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण कार्यक्रम कराया जाएगा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण उत्पीड़न तथा गरीबों एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने तहसील स्तर पर मानवाधिकार सहायता केंद्र खोलने का ऐलान किया जहां पर संबंधित तहसील के नागरिक अपनी समस्याओं को बता कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं ,