मिर्जापुर मड़िहान विधायक का प्रयास लाया रंग पर्यटकों के लिए खुल गया लखनिया दरी
मिर्जापुर जनपद की जनता ऐसे ही नही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को अपना सच्चा जनसेवक कहती है , हकीकत में क्षेत्र में विधायक जी का काम बोलता है , विधायक मड़िहान की एक और पहल आखिर रंग लाया , हम आपको बता दे कि मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा स्थित लखनिया दरी को पर्यटकों के लिए जिला प्रशासन की ओर से आज से खोल दिया गया , जैसा कि आप जानते है पिछले साल 2022 में लखनिया दरी में स्नान के दौरान 9 सैलानियों की मौत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लखनिया दरी को बंद करवा दिया था , जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता ने मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल से उसको पुनः खुलवाने की मांग किया था , जनपद के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों को खोलने की पहल मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने करते हुए जिला प्रशासन से उसे खोलने की मांग किया था , जिसको लेकर बीते दिनों जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने लखनिया दरी का दौरा कर निरीक्षण किया था , आखिरकार मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की पहल रंग लायी और लखनिया दरी को पर्यटकों के लिए पुनः कुछ शर्तों के साथ आज से खोल दिया गया ,