मिर्जापुर मड़िहान विधायक ने क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत पर दुःख प्रकट किया
मिर्जापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा में हुए सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया , हम आपको बता दे कि बीती रात एक बजे के आस पास दो मोटरसाइकिल सवार मड़िहान क्षेत्र के पटेहरा के पास अनियन्त्रित होकर नहर में जा गिरे थे , जिसमे दो युवकों की मौत मौके पर और एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी , बताया जाता है कि दोनो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लीग किसी शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे की थाना संतनगर पटेहरा के ग्राम कुबरी के पास दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गये , जिसमे प्रमोद 21 वर्ष , मनीष 20 वर्ष , रामबाबू 24 वर्ष की मौत हो गई , मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में एक साथ तीन युवकों की मौत खबर सुनकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल काफी दुखी हुई , उन्हीने दिवंगत आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया ,