मिर्जापुर नगर पालिका का पहला बजट 98 करोड़ का शोर शराबे के बीच सर्व सम्मति से पास
मिर्जापुर नगर पालिका परिषद का आज पहला बजट नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की अध्यक्षता में सभासदों के शोर शराबे के बीच 98 करोड़ का पास हो गया , नगर पालिका परिषद लालडिग्गी प्रधान कार्यालयपर समस्त सभासदों एवं पालिका के अधिकारियों के साथ बजट की पहली बैठक किया गया , अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश करते हुए अनुमानित 98,71,10000 करोड़ का बजट पेश किया , जिसे पालिका के समस्त सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया गया , इस बजट के लिए पालिका के आय को बढ़ाते हुये सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य दिया गया है , गृहकर, जलकल, अनुज्ञा विभाग, जलमूल्य, 15वे वित्त का लक्ष्य निर्धारित किया गया , वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट से सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पार्को व चौराहों का सुंदरीकरण सहित जनता से सरोकार रखने वाले मुद्दे पर व्यय किया जायेगा , बैठक में पेश किए बजट को सभी सभासदों ने एकमत होकर मुहर लगाई , बैठक में सभी वार्डो के सभासद, ईओ अंगद गुप्ता सहित पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ,