मिर्जापुर अदलहाट क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार की हत्या
मिर्जापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के गांव परशुरामपुर रोड के किनारे बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय युवक को गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए , घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह ग्रामीण टहलने के लिए निकले थे , ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक युवक के शव को पड़ा देखकर पुलिस को इसकी सूचना दिया , मौके पर पहुची पुलिस को जांच में शव के पास से ही कारतूस के खोखे भी मिले है , मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिल्डिंग मिस्त्री का काम करता था , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई , मृतक हरिश्चंद्र विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष जो अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव का रहने वाला था , मकान मिस्त्री का काम किया करता था , कल काम खत्म करके रात में अपने घर वापस आ रहा था , उसके घर पहुंचने से पहले ही बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी , आज सुबह जब क्षेत्र में ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो सड़क के किनारे युवक के शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दिया , मौके पर पहुची पुलिस को जांच में शव के पास से कारतूस का खोखा मिला है , युवक के हत्या की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया , मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन जांच पड़ताल कर बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है , उसके गर्दन पर गोली का निशान दिखाई पड़ रहा है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी , हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है , हत्यारे जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे ,