प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प छात्र नेता ने आत्मदाह की कोशिश
प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर धरना प्रदर्शन के दौरान आज पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार छात्र नेता फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन कर रहे है , आज एक छात्र नेता आदर्श भदोरिया के साथ दर्जनों छात्रों ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया , मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़कर छात्रों के बीच घुसकर छात्र नेता आदर्श सिंह भदौरिया और सभी छात्रों को आत्मदाह करने से रोक लिया , इस बीच पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुआ , वही छात्र नेता आदर्श सिंह भदौरिया ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है , सूत्र बताते है कि पुलिस द्वारा जब छात्रों को गिरफ्तार करने की कोशिश किया गया तो उस बीच छात्रों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई , जिन छात्रों पर मिट्टी का तेल जैसे ज्वलनशील पदार्थ पड़ा है उन सभी छात्रों के ऊपर पानी डाला गया , इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे है ,