प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन जारी आज भी आत्मदाह की कोशिश
प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों का फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन जारी आज भी एक छात्र द्वारा आत्मदाह करने कोशिश किया गया , इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा चारगुना फीस बढ़ाये जाने को लेकर छात्र लामबंद हो गये है , पिछले कई दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन करते आ रहे है , भारी संख्या में यूनिवर्सिटी के अन्दर पुलिस फोर्स तैनात है , इलाहाबाद विश्वविद्यालय का प्रांगण पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है , छात्रों के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि छात्र आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में दिखाई दे रहे है , लगातार छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है , कल जहा एक छात्र ने आत्मदाह करने का प्रयास किया था , तो वही आज फिर छात्रों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की आज वीसी दफ्तर पर सैकड़ो छात्र इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं , आयुष प्रियदर्शी नाम का एक छात्र वीसी दफ्तर की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा , आयुष अपने साथ गैस सिलेंडर व लाइटर भी लेकर ऊपर चढ़ा है , नीचे बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन व हंगामा कर रहे हैं , छात्रों का कहना है कि हम लोग इतने दिनों से फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध कर रहे है लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन हम लोगो से मिलने तक नही आया , तानासाही प्रसाशन सुन नही रहा है , जब तक हम लोगो की मांगे पूरी नहीं होगी यूनिवर्सिटी के छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा , यूनिवर्सिटी के अन्दर भारी संख्या में पुलिस प्रसाशन मौजूद है कुछ लड़के ने आज फिर अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आत्महत्या करने की कोशिश किया लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ लिया ,