दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके 5.4 रही तीव्रता
दिल्ली एनसीआर , चंडीगढ़ , और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास भूकंप के झटके पाकिस्तान तक महसूस किये गए , जिसकी तीव्रता 5.4 रही , कही से किसी भी जान माल के नुकसान की खबर नही आयी , लेकिन इधर कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है , आज आये भूकम्प का केन्द्र जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से लगभग 30 किमी दक्षिण पूर्व में बताया गया , रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आने से पूंछ में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए , नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है ,