अयोध्या पहुंचे मंत्रियों व विधायको के काफिले पर बुलडोजर पर खड़े राम भक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया जोरदार स्वागत
अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए जैसे ही मंत्रियों व विधायको का काफिला अयोध्या पहुंचा , पहले से ही बुलडोजर पर सवार राम भक्तों ने पुष्पवर्षा कर मंत्रियों व विधायको का जोरदार स्वागत किया , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधायक और मंत्री अयोध्या में रामलला के दरबार पहुंचकर एक साथ सभी ने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना किया , मंत्री व विधायक के अयोध्या पहुंचने पर जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया , सभी मंत्री और विधायक 10 बसो में सवार होकर अयोध्या पहुंचे थे, मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अयोध्या में दर्शन पूजन के बाद कि कई तस्वीरों को साझा किया, आज रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही , जिसकी वजह से विधायकों का हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया , यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह पुणे में थे वह सीधे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे ,