वाराणसी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में काल भैरव का दर्शन पूजन कर प्रियंका गांधी व डिम्पल यादव ने शुरू किया रोड शो
वाराणसी में गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में आज कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी व डिंपल यादव नें रोड शो की शुरुआत वाराणसी के दुर्गा कुंड मंदिर से किया , रोड शो की शुरुआत करने से पहले दोनों महिलाओं ने बाबा कालभैरव मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन किया , उसके बाद दुर्गा कुंड मंदिर से रोड शो की शुरुआत की, वाराणसी में गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में दोनो महिलाओं की जोड़ी को देखने के लिए सड़कों पर हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी, रोड शो के दौरान जगह-जगह लोग प्रियंका गांधी व डिंपल यादव का स्वागत करते नजर आए , डिंपल और प्रियंका को देखने के लिए जहां गठबंधन के नेताओं के बीच जोश दिख, तो वही दो महिला हस्तियों को एक साथ पहली बार वाराणसी की सड़कों पर देखा गया, बताया गया कि रोड शो लगभग 4 से 5 किलोमीटर की दूरी तक का सफर तय करते हुए दोनों महिलाएं गठबंधन प्रत्याशी अजय राय के लिए निवेदन करती नजर आयी ,