यूपी बोर्ड 10वी और 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर कोडिंग की गई
यूपी बोर्ड 10वी और 12वीं की 22 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है , बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी इसे अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं , पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर सुरक्षात्मक क्यूआर कोड कोडिंग की गई है , उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपियों को पेज नंबर के साथ ही इसे चार रंगों में छपवाया जा रहा है , यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के लिए 29,47,325 और इंटरमीडिएट के लिए 25,77,965 यानी कुल 55,25,290 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है , जिसके लिए प्रदेश भर में 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं , यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 09 मार्च 2024 तक चलेंगी, परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं ,