मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल क्षेत्र में भ्रमण कर कई दुखद परिजनों के निवास पर पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर एक ओर जहा लोगो से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हालचाल लिया, तो वही दूसरी तरफ कई दुखद परिजनों के निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में आज क्षेत्र भ्रमण करते हुए करीब आधा दर्जन गांव में जाकर लोगो से शिष्टाचार मुलाकात किया , उसके बाद सतेशगढ़ क्षेत्र के ग्राम बहेरा के रहने वाले सुरेश कुमार सिंह जो पेशे से शिक्षा मित्र है उनके घर पहुंचकर विगत दिनों उनके पिता के निधन के पश्चात आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , इसी तरह मंडल अहरौरा के ग्राम एकली में भारतीय जनता पार्टी के बुथ अध्यक्ष चरण सिंह के माता के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होकर यहा भी अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , यहा से निकलकर विधायक जी अदलहाट क्षेत्र के ग्राम जाफरखानी के रहने वाले दीपू चौबे के घर पहुंचकर उनकी माता की तेरहवीं मे शामिल होकर पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की,