मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक मोदी जी के बुकलेट को बाट कई अन्य कार्यक्रम में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र के मंडल अदलहाट क्षेत्र के कई गांव में पहुचकर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व मे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम संपर्क से समर्थन में ग्रामीणों को बुकलेट बाटकर उनसे मिस कॉल कराया , उसके बाद विधायक जी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कई अन्य कार्यक्रम में शामिल होने निकल गए , सर्व प्रथम अदलहाट के ग्राम मूसेपुर के रहने वाले रमाशंकर सोनकर के निवास पर पहुचकर उनके पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , उसी गांव मे मदन मोहन सोनकर के पुत्र के निधन पर भी शोक प्रकट करने उनके घर पहुंचे , वहा से निकलकर विधायक जी जमालपुर ग्राम मदरा के रहने वाले नवीन पांडेय के पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए टेंगरा मोड़ वाराणसी के संत बिनोवा भावे बंगाली पैलेस पहुंचकर आशीर्वाद दिया , पुनः विधायक जी अपने क्षेत्र मड़िहान पहुचकर राकेश चौरसिया के निवास पर पहुच उनके निधन के तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित की , फर पटेहरा कुशियरिया ग्राम पड़रिया कला पहुच राजमणी पाल के पुत्री की शादी मे शामिल होकर आशीर्वाद दिया , क्षेत्र में कई अन्य कार्यक्रमो में पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का दौरा देर रात्रि तक जारी रहा ,