मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने मोदी जी के पुनः प्रधानमंत्री बनने का जश्न मनाकर अपने दर्जनों अन्य कार्यक्रम में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नरेंद्र मोदी जी के पुनः प्रधानमंत्री बनने एवं एनडीए सरकार बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जोरदार जश्न मनाया, उसके बाद दर्जनों अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर शामिल हुए, सर्व प्रथम विधायक जी पटेहरा के ग्राम करौंदा (मलुवा) में अनिल सिंह के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन शोक संवेदना प्रकट की, इसी तरह ग्राम अमोई में शिवबहादुर सिंह के निवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक प्रकट किया, उसके बाद जमुई बाजार, क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जमुई बाजार के निवासियो ने विधायक जी से पेयजल संकट की समस्या बताई, जिस पर विधायक जी ने खंड विकास अधिकारी पटेहरा एवं जल निगम के एक्शियन को फोन वार्ता कर कहा कि 24 घंटा के अंदर सुनिश्चित व्यवस्था कर समस्या का समाधान करने को कहा, इस अवसर पर तमाम जनता मौजूद रही , वह से ग्राम रामपुर शिवनरायण मौर्य घर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक श्रद्धांजली अर्पित की, वह से ग्राम देवपुरा पहुंचकर गांव के वरिष्ठजनो एवं प्रबुद्धजनो से मिलकर क्षेत्रीय लोगो का हाल-चाल लिया , उसके बाद ग्राम भांवा मे क्षेत्रीय भ्रमण किया , उसके बाद उसी गांव में ओमप्रकाश सिंह पटेल, व दुर्गधर मोदनवाल की माता, शीतला प्रसाद सिंह पटेल के पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करने पहुंची , इसी तरह ग्राम बिशुनपुर में शीतला सिंह के निवास पर जाकर परिजनों से मिलकर उनके निधन पर शोक श्रद्धांजली अर्पित की, इसी तरह विधायक जी अन्य दर्जनों कार्यक्रम अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर किया ,