मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने तीनों जनपदों के अपराध शाखा के विवेचकों के साथ की बैठक
मिर्ज़ापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम द्वारा आज परिक्षेत्र के जनपद मिर्ज़ापुर, सोनभद्र व भदोही की अपराध शाखाओं के विवेचकगण के साथ लंबित विवेचनाओ के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की, समीक्षा बैठक में विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण एवं सुसंगत भौतिक, वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन कर लंबित मुकदमों का गुण-दोष के आधार पर निर्धारित समयावधि के अन्दर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, उन्होंने कहा कि अपराध शाखा में नियुक्त विवेचकों द्वारा संपादित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाय, विवेचनाओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरतने के लिए सख्त निर्देश दिये ,