मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियो व कर्मचारियों की गयी ब्रीफिंग
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा 4 जून को शुरू होने वाली राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया , निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में मतगणना को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध करते हुए भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त पीएसी व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भी ड्यूटी विभिन्न प्रकार के बैरियर, मतगणना स्थल के मुख्य द्वार, अऩ्य द्वार , इनर कार्डन, आउटर कार्डन, आइसोलेशन कार्डन ,मतगणना टेबल ,कंट्रोल रूम, मीडिया रूम, में लगाकर सुरक्षा का पुख्ता इन्तजाम किया गया है , ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा सभी अधिकारी व कर्मचारीगण को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया, साथ ही अपने ड्यूटी प्वाइंट/मतगणना स्थल पर सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु बताया गया, मतगणना स्थल के आस-पास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाये, निर्वाचन मतगणना डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण ड्यूटी है इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, सभी लोग विभाग की गरिमा बनायें रखते हुए अनुशासित रहकर पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ मतगणना को शांति पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न करायेंगे ,