मिर्ज़ापुर पहुचे जल शक्ति मंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन अधिकारियों संग बैठक
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल पहुचे जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर अष्टभुजा गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक करते हुए नमामि गंगे, सिंचाई विभाग, बाढ़ नियंत्रण, व निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के बारे में जानकारी हासिल किया , उत्तर प्रदेश सरकार के सिचाई एवं जल संशाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाई नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने माँ विन्ध्यवासिनी के धाम में पहुचकर विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया , दर्शन पूजन के उपरान्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित के लिए समाज के सभी वर्गों एवं सभी दलों को एकजुट होकर रचनात्मक कार्य करना चाहिए , वाराणसी में मोदी जी ने अस्सी घाट पर झाड़ू उठा कर स्वच्छता का संदेश दिया , जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया , उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान हर घर शौचालय और हर घर नल से जल के पीछे स्वच्छता का मूल मंत्र है , पर्यटन का उद्योग बढ़ रहा है , वहां लाखों की संख्या में पर्यटक आने लगे है , होटल, नाव दुकानदार सब खाली नहीं है , उन्होने कहा कि तेज गर्मी के बीच प्रकृति ने संदेश दिया है कि जल संचय करें , धरती को स्वस्थ रखें और पेड़ लगाए , प्रकृति की अनदेखी किया गया तो आने वाले समय में एक बोतल पानी की तरह आक्सीजन का एक बोतल पीठ पर लादकर घूमना पड़ेगा , कहा कि इसके लिए हम सबको जागरूक होना पड़ेगा , पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संचय और वृक्षारोपण करना होगा , बैठक में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक , लाल बहादुर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिचाई सहित सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें ,