मिर्ज़ापुर पहुचे उपमुख्यमंत्री का मड़िहान विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
मिर्ज़ापुर में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पुलिस लाइन हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरते ही उपमुख्यमंत्री को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया , उपमुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए जनपद के अन्य जनप्रतिनिधी भी पहुचे थे बारी बारी से सभी ने बुके भेंट किया , दरसल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी0आई0सी0 ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा में सरकार के अब तक की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी , जन सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार देश व प्रदेश के विकास एवं गरीबों के उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं , प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व के पटल पर अपने ताकत दिखाने के लिये लगातार अग्रसर हैं , प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीब व बेसहारा लोगो के समुचित इलाज का ध्यान रखते हुये आयुष्मान भारत योजना प्रारम्भ की जिसके तहत गोल्डन कार्ड बनाते हुये 05 लाख रूपये तक इलाज निशुल्क किसी भी बीमारी के लिए सम्बद्ध अस्पतालों में कराकर जीवन को बचाने का कार्य किया गया हैं , पहाड़ी या पठारी क्षेत्रों में हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के लिये नमामि गंगे योजना का संचालन करते हुये कार्य किया जा रहा हैं , जिसके तहत प्रत्येक घर को शुद्ध जल मुहैया कराया जायेगा , स्वच्छता के तहत प्रत्येक घरो को शौचालय देने का कार्य प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया हैं , युवाओं एवं नवयुवको को कौशल विकास योजना से जोड़ते हुये उन्हे प्रशिक्षण दिलाकर विभिन्न ट्रेड के टूल किट प्रदान कर स्वारोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया हैं , प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक समान विद्युत आपूर्ति जहां प्रदेश सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा हैं , वहीं केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुये उन्हे वर्ष में 6000/- रूपया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उपलब्ध कराया जा रहा हैं , इसी तरह से सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफिया राज समाप्त करते हुये भय मुक्त वातावरण बनाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया हैं , व्यापरियों को सुरक्षा प्रदान करते हुये पूरे प्रदेश को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया गया हैं ,