मिर्ज़ापुर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद चुनाव में सपा के सुरेन्द्र सिंह व प्रतिभा सिंह जीत दर्ज की
मिर्ज़ापुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के डायरेक्टर पद के हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुरेन्द्र सिंह व प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज किया , दोनो प्रत्याशियों के जीत दर्ज करने पर सपा के नेताओ ने उंन्हे बधाई दिया , मिर्ज़ापुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबन्ध समिति के डायरेक्टर पद के लिए चुनाव लड़ रहे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 वृत्तिक क्षेत्र 1 विधि से पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार सिंह को 3 मतो से हराकर चुनाव जीत गये , वहीं उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 नरायनपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा सिंह को 2 मतो से पराजित कर चुनाव जीत गई , चुनाव जीतने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर दोनो लोगो का स्वागत किया , जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबन्ध समिति के डायरेक्टर पद के लिए तीन सीटों पर चुनाव सम्पन्न हुआ , दो सीट सपा ने जीत दर्ज किया तो वही एक सीट पर भाजपा समर्थक ने अपनी जीत दर्ज की , सपा के दो सीटों पर चुनाव जीत पर बधाई देने वालो में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, जवाहर लाल मौर्या, मुन्नी यादव, राकेश यादव सहित तमाम और लोग शामिल रहे ,