मिर्ज़ापुर जनसभा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कप प्लेट के निशान पर वोट देने की किया अपील
मिर्ज़ापुर बरकछा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा, बरकछा कला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुप्रिया पटेल अपना दल के लिए एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा, निषाद पार्टी गठबन्धन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनावी निशान कप प्लेट के पर वोट देने के लिए जनसभा में मौजूद जनता से अपील किया , उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने नए घर को बनवाने के लिए बार बार मिस्त्री बदलने से घर किसी काम का नही रहता, न तो रहने लायक रहता है, न तो किसी को दिखाने के लायक रहता है , इसलिए आपके एक वोट से विकसित भारत का संकल्प पूरा हो जाएगा , इसलिए आप सभी लोग कप प्लेट के निशान वाला बटन दबाकर अनुप्रिया पटेल जी को जिताये ,