मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में तीसरी बार राज्यमंत्री बनने पर अपना दल एस कार्यालय पर मनाया गया जश्न
मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में तीसरी बार राज्यमंत्री बनने पर अपना दल एस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया , लगातार मिर्ज़ापुर से तीसरी बार सांसद का चुनाव जीतने वाली अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल ने जनपद के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया , अभी तक मिर्ज़ापुर से कोई भी लगातार तीन बार सांसद का चुनाव नही जीत पाया, लेकिन अनुप्रिया पटेल ने तीसरी बार जीत दर्ज कर सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया , और आज मोदी जी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर उनके मंत्रिमंडल में शामिल होकर तीसरी बार अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में मंत्रीमंडल की शपथ लिया , अनुप्रिया पटेल के शपथ लेते ही मिर्ज़ापुर के भरुहना स्थित अपना दल एस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नाच गाने व नारे बाजी के साथ जमकर जश्न मनाया , एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए जमकर खुशी का इजहार किया ,