मिर्ज़ापुर विंध्याचल गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब रहे छह श्रद्धालुओ को स्थानीय नाविकों ने बचाया
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने सुल्तानगंज से आए दर्शनार्थियों की एक बड़ी टोली आज दर्शन पूजन से पहले विंध्याचल के गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गए, स्नान के दौरान एक ही परिवार के पांच से छह श्रद्धालु गहरे पानी मे चले जाने से गंगा नदी में डूबने लगे, शोर सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने गंगा नदी में छलांग लगा व बॉस के सहारे डूब रहे सभी श्रद्धालुओ को बचा लिया, सवाल उठता है, विंध्याचल धाम विश्व प्रसिद्ध माँ विंध्यवासिनी देवी के धाम में दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थी दर्शन पूजन करने से पहले अक्सर गंगा स्नान के लिए घाटो पर जाते, ऐसे में अगर नवरात्र के दिनों को छोड़ दे तो गंगा घाट पर दर्शनार्थियो के बचाव की सुरक्षा को लेकर कही कुछ नजर नही आता, स्थानीय लोगो का कहना है घाट पर सुरक्षा सिर्फ कागजों में दर्ज है, हकीकत उससे परे है, अगर घाट पर नाविक मौजूद न रहे तो डूबने की घटना आये दिन हो, स्थानीय मल्लाहों व नाविकों द्वारा अक्सर बहादुरी दिखाते हुए दर्शनार्थियो को डूबने से बचा लिया करते है, सुल्तानगंज से आये परिवार के लोग ने जान बचाने के लिए नाविकों का धन्यवाद कर अपने घर को लौट गए, घटना आज बुधवार को सुबह 10:30 बजे के आस पास अखाड़ा घाट की है, बचाने वाले नाविक नीरज साहनी, मुन्नू निषाद, शिवलाल निषाद, विकास (बितानू), पवन निषाद, गौतम निषाद, ओंकार निषाद, जय हिंद निषाद, शिवा निषाद, शामिल रहे ,