बदायूं न्यायालय में तैनात महिला न्यायाधीश का सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव
बदायूं न्यायालय में तैनात महिला न्यायाधीश ज्योत्सना रॉय का उनके सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला , बदायूं न्यायालय में तैनात थीं मृतक ज्योत्सना रॉय आशंका जताई जा रही है उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी , मामला बदांयू सदर कोतवाली क्षेत्र के जज कॉलोनी की घटना है, सूचना मिलते ही SSP समेत व आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे , यूपी के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी, शनिवार की सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना रॉय का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई , सूचना मिलने के बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ डीएम, एसएसपी सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए , पुलिस टीम ने आवास के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरा और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जांच करने में जुट गई , मऊ जिले की रहने वाली सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय पिछले 1 साल से बदायूं में तैनात थीं, वह अयोध्या जिले से दूसरी पोस्टिंग के बाद बदायूं आई थीं और सरकारी आवास में ही रहती थी, उनके खुदकुशी के पीछे क्या कारण रहा होगा , घटना को खुदकुशी मानकर पुलिस जांच कर रही है ,