कानपुर देहात में तिलक समारोह से वापस लौट रहे लोगो की कार नाले में गिरी 6 लोगो की मौत 2 बच्चों की हालत गम्भीर
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में आज एक बड़ा हादसा हो गया, तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे कार सवार लोगो की कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी कार में सवार 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी, जब उसमे सवार 2 बच्चों की हालत गम्भीर बनी हुई है जिनका इलाज जारी है , मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात क्षेत्र के सिकन्दरा संदलपुर मार्ग जगन्नाथपुर गांव के पास में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर एक नाले में जा गिरी, कार में सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई , तो उसमें सवार दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल है , जिन्हें इलाज के लिए कानपुर भेजा गया , घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकलवाया , बताया गया की कार में सवार सभी लोग इटावा के फूक गांव से तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे , बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन होने की वजह से उनकी स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी , हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे , पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया , कार में सवार सभी लोगो को तत्काल अस्पताल ले जाया गया , जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया , वहीं दो बच्चे जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया , पुलिस के मुताबिक कार सवार सभी लोग डेरापुर के मुर्रा गांव और शिवराजपुर गांव के रहने वाले थे ,