Advertisement

मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार क्षेत्र से पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना चुनार पर दिनांकः29.07.2024 थाना चुनार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर थाना चुनार पर धारा 137 (2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिग लड़की व आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसिया जाल बिछाया गया , मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त सूरज साहनी पुत्र स्व0 राजकुमार साहनी निवासी पड़ाव सुजाबाद थाना रामनगर जनपद वाराणसी को थाना चुनार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया, नाबालिग को भी उसके पास से बरामद कर लिया , चुनार पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें