मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग चार थानों से फरार चल रहे पांच वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसमे थाना लालगंज पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी शेरा उर्फ शेर सिंह पुत्र राम प्रसाद निवासी खोमर मैना थाना लालगंज को घर से गिरफ्तार किया, थाना हलिया पुलिस भी दो वारण्टी 1.लक्ष्मण पुत्र राम सुमेर व 2.राम औतार पुत्र राम सुमेर निवासीगण कोटरा थाना हलिया, व थाना पड़री पुलिस ने एक वारण्टी समरनाथ सिंह पुत्र लल्ली सिंह निवासी धनही थाना पड़री, तो वही थाना अहरौरा पुलिस ने एक वारण्टी वारण्टी छोटू चौहान पुत्र रामधनी निवासी मुहम्मदाबाद थाना चकिया जनपद चन्दौली को घर से गिरफ्तार किया, पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया,