Advertisement

मिर्ज़ापुर विंध्याचल चंद्रग्रहण को लेकर माँ विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट 4 घंटे 45 मिनट तक रहेगा बन्द

मिर्ज़ापुर विंध्याचल चंद्रग्रहण को लेकर माँ विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट 4 घंटे 45 मिनट तक  रहेगा बन्द
मिर्ज़ापुर विंध्याचल माँ विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट आज चंद्रग्रहण को लेकर 4 घंटे 45 मिनट तक बन्द रहेगा, इसके बाद मां के पूजन व आरती के बाद श्रद्धालु मां का दर्शन-पूजन कर सकेंगे, विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक ने बताया कि मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक व ग्रहण काल के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट दोपहर के 3 बजकर 15 मिनट से रात 8.00 बजे तक बंद रहेंगे, उन्होंने बताया कि शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगने पर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, और ग्रहण समाप्ति के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन व शुद्धिकरण के बाद मां का दर्शन-पूजन प्रारंभ कराया जाता है, मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं का आह्वान किया है कि वह निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए माँ के दर्शन करने की योजना बनाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें